Featured

Big breaking :-चमोली :- सेलंग के जंगलों में लगी आग , आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम

चमोली :- सेलंग के जंगलों में लगी आग , आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम

 

 

/ चमोली नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्रान्तर्गत जोशीमठ के समीप सेलंग के जंगलों में आग लगी है।भीषण आग से जंगल धधक रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आग से वाहनों को भी आग के खतरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है

 

। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में नाकाम हुए, इस बीच लाखों की वन संपदा जलकर खाक हुई। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है

 

 

 

लेकिन आग इतनी भीषण है कि पत्थर सड़क पर लगातार गिर रहे है जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को खतरा बना हुआ है। आग इतनी भीषण है कि पुलिस अग्निशमन और एनटीपीसी के अग्निशमन वाहनों से पानी की बौंछार छोड़ी गई लेकिन आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। लगभग 100 हैक्टेयर भूमि में फैली ये आग लगातर सेलंग गांव की तरफ बढ़ रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top