Featured

Big breaking :-शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच कच्चे घर जलकर हुए राख।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच कच्चे घर जलकर हुए राख।

 

– जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेलड़िया 22 पूल में बुधवार को सुबह लगभग 9:00 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मजदूरी पेशा कर अपना जीवन यापन करने वाले पांच परिवारों रामाधार, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार तथा शैलेंद्र कुमार के घर जलकर राख हो गए।

 

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पीड़ितों के मुताबिक सोने चांदी के जेवर, कपड़े, अनाज, खाने पीने का अन्य सामान, दो बेड, चार तखत, साईकिलें, पांच चारपाई, लगभग 50000 नगदी, पांच मोबाइल तथा समस्त दस्तावेज आदि आग में जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है।

 

 

वहीं मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। मौके पर स्थानीय पुलिस बल तथा राजस्व विभाग से लेखपाल ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं आग लगने की घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top