Featured

Big breaking :-उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, दायित्व वितरण का भी मिलने जा रहा गिफ्ट

देहरादून उत्तराखंड में अब कैबिनेट विस्तार की राह साफ होती नजर आने लगी है। लोकसभा चुनाव परिणाम में एक बार फिर से भाजपा ने बाजी मारते हुये सभी पांच लोक सभा सीटें जीतकर एक बडा संदेश साफ साफ दे दिया है। अब रिक्त चल रही 4 कैबिनेट मंत्रियों के पदों पर भी जल्द फैसला होने जा रहा है।

 

 

 

सूत्रों की मानें तो हरिदार आये प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व पार्टी पदाधिकारियों के बीच इस विषय पर विस्तार से चर्चा हो गई है। सूत्र बताते है कि उपचुनाव के ठीक बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट इस विषय पर अपना होमवर्क पूरा करने वाले है। इसके साथ साथ पार्टी बहुत जल्द कार्यकर्ताओं को दायित्वों से भी नवाजने जा रही है।

 

 

ये दोनो बडे फैसले जुलाई माह में ही लिये जा सकते है। आपको बताते चलें कि लंबे समय से 4 कैबिनेट मंत्रियों के पद लंबे अर्से से रिक्त चल रहे है। ज्बकि सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास अतिरिक्त विभागों का बौझ है। सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों को हैविवेट भी किया जा सकता है ज्बकि कुछ मंत्रियों की स्थिति डांवांडोल बनी हुई है। इनकी परफार्मेंस को लेकर केंद्र भी संतुष्ट नही है ज्बकि विवाद जुडने के कारण भी पार्टी इनसे समय समय पर असहज होती रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के मुताबिक बहुत जल्द ही कैबििनेट विस्तार व दायित्व वितरण संपन्न होगा।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top