Featured

Big breaking :-सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस की विवेचना के दौरान कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध के किया जाना आया प्रकाश में,कंपनियों को कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा

 

*सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस की विवेचना के दौरान कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध के किया जाना आया प्रकाश में*

*प्रकाश में आई कई कंपनियों को कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है*

 

 

*थाना राजपुर*

थाना राजपुर में पजीकृत मु0अ0सं0 119/ 24 धारा: 306/385/420/ 120 बी भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता के केस में विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि सत्येंद्र साहनी( मृतक) की कंपनियों में कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध किया गया। 05 कंपनियों व 01 व्यक्ति को पुलिस द्वारा कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है।

 

 

*विवरण*
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अवनी परिधि एनर्जी कम्युनिकेंट कंपनी , विजेता वेबरेजर्स कंपनी , सुरपाल पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,इनवी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ,अर्जुन सिंह जोहाल कंपनी व NV डिजिटलरीज एंड और ब्रीफेरिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मृतक सतेन्द्र सिंह साहनी की कंपनी साहनी स्ट्रक्चर्स एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी में प्रोजेक्ट हेतु 30 करोड़ 95 लाख रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है, जबकि उक्त कंपनियों का मृतक के साथ प्रोजेक्ट डील में किसी भी प्रकार से कोई भी अनुबंध होना नहीं पाया गया है, जिस संबंध में उक्त कंपनियों को इन ट्रांजैक्सन के संबंध में विवरण प्राप्त किए जाने हेतु नोटिस भेजे जा है| विवेचना जारी है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top