CHAMOLI NEWS

Big breaking :-नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन तीर्थयात्रियों और एक सफाई कर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

NewsHeight-App

Badrinath: नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन तीर्थयात्रियों और एक सफाई कर्मी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

जोशीमठ की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन पर जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद वहां से पैदल गुजर रहे तीर्थयात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक सार्वजनिक शौचालय में घुस गया।

बदरीनाथ धाम में एक ट्रक ने माणा तिराहे पर चार तीर्थयात्रियों को टक्कर मारकर दी। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक यात्री को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक अजय, ग्राम छिनका, चमोली शराब के नशे में धुत था। इसकी मेडिकल में पुष्टि हुई है। बदरीनाथ पुलिस की ओर से ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे माणा तिराह के पास जोशीमठ की ओर से आ रहे ट्रक ने पहले फायर सर्विस के वाहन पर जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद वहां से पैदल गुजर रहे तीर्थयात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक सार्वजनिक शौचालय में घुस गया।

जिसमें तीर्थयात्री संतोष (54) पत्नी अशोक, निवासी कर्नाटक, अशोक (58), निवासी कर्नाटक, राजेंद्र कुमार (60), निवासी लखनऊ और बदरीनाथ में सफाई कर्मी सोने घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बदरीनाथ में भर्ती कराया गया। अशोक के कूल्हे में फ्रेक्चर आया है, जबकि संतोष के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। राजेंद्र कुमार के भी पांव और सिर पर चोटें हैं।

 

 

शराब के नशे में तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए यात्रियों को टक्कर मारकर घायल करने वाले ट्रक चालक व परिचालक को बद्रीनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज।

आज दिनांक 05.07.24 को कोतवाली बद्रीनाथ को सूचना मिली कि मनीषा गेस्ट हाउस कुबेर पैलेस के पास वाहन संख्या UK-11-CA-1319 (डम्पर) द्वारा कुछ यात्रियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है व दुर्घटना में पुलिस के फायर टेन्डर तथा नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय को भी क्षति पहुँचायी गयी है। सूचना पर मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल यात्रियों को स्थानीय निवासियों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया तथा चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर थाना बद्रीनाथ लाया गया। जहाँ मेडिकल परीक्षण के उपरान्त दोनों अभियुक्तों की परीक्षण रिपोर्ट में शराब का सेवन किये जाने की पुष्टि हुई है। वादी धर्मेन्द्र निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश की तहरीर के आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में मु0अ0सं0-04/24, धारा-281/125(A)(B)/324 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर डम्पर को सीज किया गया है।

नाम पता अभियुक्त-

1. अजय रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बौला छिनका थाना चमोली उम-26 वर्ष, (चालक)।
2. गोपाल जोशी पुत्र ललिता प्रसाद जोशी निवासी छैकुड़ा नारायणबगड़ थराली उम्र 32 वर्ष (परिचालक)।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top