Featured

Big breaking :-DM मेहरबान के मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर सुरक्षित भवनों में ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

NewsHeight-App

उत्तरकाशी,

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर सुरक्षित भवनों में ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

जिलाधिकारी ने एक विद्यालय भवन की छत का प्लास्टर का कुछ हिस्सा गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए एक बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एनएस बिष्ट को स्पष्ट निर्देश दिए है कि वर्षाकाल को देखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से जिले के सभी विद्यालय भवनों की स्थिति का निरीक्षण कराकर उनके सुरक्षित होने की पड़ताल कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि क्षतिग्रस्त व जीर्ण-शीर्ण भवनों में कक्षाओं का संचालन कतई न किया जाय और छात्रों को खतरे की संभावना वाले भवनों व क्षेत्रों से दूर रखा जाय। इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रमुखों को भी स्पष्ट निर्देश जारी कर अवगत करा दें कि छात्रों की सुरक्षा से बिल्कुल भी समझौता न कर सुरक्षित भवनों में ही कक्षाओं का संचालन किया जाय।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top