Featured

Big breaking :-DGP के सख्त निर्देश, महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता नहीं की जाएगी बर्दाश्त, होगा मुकदमा

NewsHeight-App

 

*श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय ने जनपद प्रभारियों को दिए निर्देश।*

*महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता नहीं की जाएगी बर्दाश्त।*

*संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत की जायेगी कठोर कार्यवाही।*

 

 

 

पुलिस महानिदेशक महोदय ने समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला सुरक्षा उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में पुलिस बल की संलिप्तता यदि परिलक्षित होती है तो इन घटनाओं से जहाँ एक ओर सम्पूर्ण पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है वहीं दूसरी ओर जनसामान्य / महिलाओं में प्रतिकूल संदेश प्रसारित होता है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है।

 

 

अतः भविष्य में पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यो में संलिप्तता परिलक्षित होने पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top