Featured

Big breaking :-गुरूकुल नारसन तिराहे (हरिद्वार) का नाम महाराजा सूरजमल तिराहा करने की मांग अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने की सीएम से भेंट, धामी को बताया विकास का पर्याय

NewsHeight-App

 

 

गुरूकुल नारसन तिराहे (हरिद्वार) का नाम महाराजा सूरजमल तिराहा करने की मांग

अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद ने की सीएम से भेंट, धामी को बताया विकास का पर्याय

 

 

मंगलौर उप चुनाव मे भाजपा को दिया समर्थन

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का राष्ट्रीय डेलीगेशन अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया के नेतृत्व में जाट समुदाय के सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की।

 

 

डेलिगेशन ने गुरूकुल नारसन तिराहे (हरिद्वार) का नाम महाराजा सूरजमल तिराहे कर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की माँग रखी। सीएम ने मांग पर सकरात्मक आश्वाशन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महाराजा सूरजमल 36 क़ौम के महापुरुष हैं जिन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए मुग़लों के खिलाफ अनगिनत युद्ध लड़कर जीते और राष्ट्र की सेवा की इस लिए जाट समुदाय व सभी बिरादरियों में अच्छा संदेश जाए इसलिए महाराजा सूरजमल के सम्मान के लिए गुरूकुल नारसन तिराहे (हरिद्वार) का नाम महाराजा सूरजमल नाम कर वहाँ महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने पहल की जिससे उत्तराखंड व सम्पूर्ण भारतवर्ष में जाट समुदाय में सामाजिक भाईचारे का संदेश जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी उतराखंड मे विकास के पर्याय हैं और अपने कार्यकाल मे उन्होंने ऐसे कई फैसले लिये हैं जो देश मे नजीर बने है। उन्होंने कहा कि धामी के कुशल नेतृत्व मे उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है और निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उतराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य साबित होगा। उन्होंने मंगलौर उप चुनाव मे भाजपा को समर्थन देने की भी घोषणा की।

 

 

 

प्रतिनिधि मंडल में श्री रामावतार पलसानिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री मती अचला सिंह (राष्ट्रीय प्रतिनिधि, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री टोनी वर्मा प्रदेश (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड-अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री मनु चौधरी “दांतल” (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री अंकित बालियान (प्रदेश प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) सुरेश सिरोही “जैलदार” (प्रदेश प्रतिनिधि हरियाणा, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री इंद्रराज पलसानिया (प्रदेश प्रतिनिधि राजस्थान, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री विवेक चहल “सोनी भैय्या” (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) श्री शक्ति मलिक (सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद) व भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित
जाट समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top