Featured

Big breaking :-देहरादून – मसूरी क्षेत्र कोलू खेत मार्ग पर खाई में दिखाई दिया शव , एसडीआरएफ ने किया बरामद

*जनपद देहरादून – मसूरी क्षेत्र कोलू खेत मार्ग पर खाई में दिखाई दिया शव , एसडीआरएफ ने किया बरामद।*

आज दिनांक 11 जून 2024 को पुलिस थाना मसूरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि मसूरी क्षेत्र कोलू खेत मार्ग पर खाई में एक शव दिखाई दिया है , जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सुशील कुमार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति मसूरी क्षेत्र से तीन दिनों से लापता चल रहा था व आज सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुँची।

 

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त शव तक पहुंच बनाई व शव को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति का नाम :-* कमल सिंह s/o सुगरथ सिंह उम्र 32 वर्ष
*निवासी *:-* गोविंदगढ़ देहरादून

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top