Featured

Big breaking :-आग की चपेट में आया कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क का कोर जोन, 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

आग की चपेट में आया कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क का कोर जोन, 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावितपहाड़ियों के बीच में कालागढ़ व ढिकाला रेंज के वनों में आग लगी थी। आग से 40 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के जंगल में लगी आग की चपेट में वन्यजीवों के प्रजनन क्षेत्र का काफी हिस्सा भी आया है।

 

 

 

हालांकि विभाग के अधिकारी आग पर काबू होने ओर आग से करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ हैकार्बेट टाइगर रिजर्व एवं नेशनल पार्क की कालागढ़ व ढिकाला रेंज के जंगल में वन्यजीवों का प्रजनन क्षेत्र भी है। जिसे कोर जोन कहा जाता है। यहां मानव का प्रवेश प्रतिबंधित है।

 

 

 

 

इन दिनों यह क्षेत्र जंगल में लगी आग की चपेट में है। वन विभाग के अधिकारियों ने आग पर नियंत्रण का दावा किया है।कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक ने बताया कि सीटीआर की पहाड़ियों के बीच में कालागढ़ व ढिकाला रेंज के वनों में आग लगी थी। आग से 40 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। वन्यजीव सुरक्षित हैं। यह आग शुक्रवार से वनों में भड़क रही थी। वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top