Central govt news

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, यूसीसी, केदारनाथ समेत राज्य के विकास के मुद्दे पर की चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करने पहुंचे। समान नागरिक संहिता के संबंध में दे जानकारी सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिए जो कार्य कर रहे हैं, उसे देखते हुए सभी चाहते हैं कि वे भाजपा के साथ जुड़ें। प्रधानमंत्री ने जो कार्यक्रम बनाए हैं, उनमें योगदान दें। देश के विकास में अपना योगदान दें। यही कारण है कि जहां भाजपा सत्ता में नहीं आती थी, अब सत्ता में आ रही है।

 

अपने दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में भी यही हुआ है। दल भाजपा के साथ आना चाहते हैं। अन्य राज्यों में भी यही स्थिति है। समान नागरिक संहिता पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भी यही अपेक्षा थी कि अन्य राज्यों में भी इसे लागू किया जाए।

 

अब अन्य राज्यों में भी इस पर काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी कार्य किए हैं, वे नारी सशक्तीकरण के लिए हैं। समान नागरिक संहिता में भी इस पर काम हो रहा है। आज आम जनमानस भी इस पर चर्चा कर रहा है। समान नागरिक संहिता की देशभर में चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। यह ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने सभी से सुझाव लिए हैं। समिति को 2.35 लाख सुझाव मिले हैं। संहिता का प्रारूप तय करने के लिए धार्मिक व सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, बुद्धिजीवी वर्ग से राय ली गई है।

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top