Featured

Big breaking :-आरबीआई की ओर से एसबीआई टनकपुर के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

आरबीआई की ओर से एसबीआई टनकपुर के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामलाटनकपुर/चम्पावत। भारतीय स्टेट बैंक की टनकपुर शाखा से भारतीय रिजर्व बैंक की कानपुर शाखा को भेजे गए नोटों में से पांच नोट नकली पाए गए हैं

 

 

 

। नकली नोट पाए जाने पर आरबीआई की ओर से एसबीआई की टनकपुर शाखा के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टनकपुर थाने में 7 जून शाम साढ़े सात बजे मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच शुरु हो गई है। आरबीआई की ओर से कहा गया है कि टनकपुर से मिले 2000 रुपये के पांच नोट (नंबर 7CS735873, 8AS751051, 5LA361979, 5EE458818 व 4DK658156) यानी कुल 10 हजार रुपये जाली पाए गए

 

 

 

। भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का मुद्रण या परिचालन दंडनीय है। आरबीआई की जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरबीआई की ओर से कानपुर के अधिकारी आईपीएस गहलोत ने थाने में तहरीर दी। जिस पर टनकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

टनकपुर के थाना प्रभारी बीएस विष्ट का कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक की टनकपुर शाखा के प्रबंधक के खिलाफ टनकपुर थाने में 7 जून की रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 489 वी व 489 सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक ओम प्रकाश को जांच अधिकारी बनाया गया है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top