उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- Uttarakhand Board Result: 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों की संख्या ज्यादा, और 10वीं मे छात्राओं ने मारी बाजी

बेटियों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में इस बार भी पास होने वाली छात्राओं की संख्या और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा है। हर जिले में छात्रों के मुकाबले छात्राएं ही अधिक संख्या में पास हुईं हैं।

 

 

 

 

हर बार छात्राएं रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करती रहीं हैं। इस क्रम को उन्होंने इस बार भी बरकरार रखा है। हाईस्कूल में इस बार 1,27,895 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें छात्राओं की संख्या 62,797 और छात्रों की संख्या 65,095 थी। कुल 99,091 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 46,301 छात्र और 52,790 छात्राएं हैं। यानी कम संख्या होने के बाद भी छात्राएं अधिक पास हुईं। उत्तीर्ण प्रतिशत में भी बेटियों का दबदबा रहा। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.47 रहा। इसमें भी बाजी छात्राओं के हाथ लगी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.06 रहा जबकि छात्रों का प्रतिशत 71.12 रहा।

 

 

 

 

 

इंटरमीडिएट में कुल 1,11,688 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें छात्राओं की संख्या 57,300 और छात्रों की संख्या 54,388 थी। इनमें 48,924 छात्राएं पास हुईं जबकि 43,372 छात्र पास हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.63 रहा। यहां भी छात्राओं का प्रतिशत अधिक रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.38 और छात्रों का प्रतिशत 79.74 रहा।

 

 

 

 

 

 

हाईस्कूल: जिलेवार बेटियों का प्रदर्शन

जिला पास उत्तीर्ण प्रतिशतछा

छात्र  छात्राएं छात्र छात्राएं

बागेश्वर 1704 1828 84.64 89.43
पिथौरागढ़ 2676 2722 81.85 88.52
उत्तरकाशी 2091 2498 77.01 90.01
रुद्रप्रयाग 1683 1715 80.33 85.75
चमोली 2242 2550 72.93 88.38
चंपावत 1530 1658 77.42 82.48
पौड़ी 3202 3470 73.5 86.51

 

 

 

 

टिहरी 3612 4217 71.42 86.13
अल्मोड़ा 3274 3794 72.32 84.36
नैनीताल 3835 5048 68.5 85.38
हरिद्वार 8585 8894 70.27 82.21
श्रीनगर 7522 8477 67.54 80.68
देहरादून 4345 5919 61.5 80.33
इंटरमीडिएट: जिलेवार बेटियों का प्रदर्शन
जिला पास उत्तीर्ण प्रतिशत
छात्र छात्राएं छात्र छात्राएं
रुद्रप्रयाग 1943 1872 92.08 91.71
बागेश्वर 1641 1930 88.27 93.14
अल्मोड़ा 3506 4145 87.78 92.62
उत्तरकाशी 1933 2200 87.38 92.67
चंपावत 1527 1804 87.75 90.1
चमोली 2578 2830 83.86 89.86
पिथौरागढ़ 2456 2626 81.24 89.25
पौड़ी 3886 4058 83.58 86.53
नैनीताल 3348 4440 80 86.21
टिहरी 3899 3965 82.99 83.1
यूएसनगर 5723 7201 47.72 83.09
हरिद्वार 7493 7181 73.56 82.5
देहरादून 3439 4672 69.16 74.51
वर्षवार छात्राओं का प्रदर्शन

 

वर्ष 10वीं 12 वीं
2010 72.68 82.36
2011 74.78 80.95
2012 76.10 83.44
2013 76.66 86.36
2014 73.66 77.64
2015 76.49 78.81
2016 76.54 83.14
2017 78.51 82.07
2018 80.22 82.83
2019 82.47 83.79
2020 82.65 83.63
2021 99.09 99.56

 

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top