Featured

Big breaking :-उपचुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर गए भाजपा पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को सौंपी, पैनल पर विचार कर नाम आलाकमान को सौपे

 

देहरादून 13 जून। उपचुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर गए भाजपा पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को सौंप दिया है । जिसमे सामने आए संभावित नामों के पैनल पर विचार कर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए उम्मीद जताई कि शीघ्र ही दो तीन दिन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी।

 

 

 

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्री कोठारी ने बताया कि कल बद्रीनाथ विधानसभा में पार्टी पर्यवेक्षक कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत और श्री विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने चुनाव प्रभारी श्री विनोद कपरवाण के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार किया की गई थी।

 

 

 

इसी तरह मंगलौर में साथी पर्यवेक्षक विधायक श्री खजान दास और स्वयं उन्होंने चुनाव प्रभारी श्री अजीत चौधरी के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट को सौंपी सौंपी थी। रिपोर्ट में पर्यवेक्षकों द्वारा जमीनी सर्वे, सामाजिक समीकरणों और संगठन की रायशुमारी के बाद दोनो विधानसभा में सामने आए सभी संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया गया है । जिस पर विस्तृत समीक्षा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व को नामों का पैनल भेज दिया गया ।

 

 

श्री कोठारी ने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा नामों के पैनल पर विचार कर, एक दो दिन में पार्टी उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया जाएगा । साथ ही दावा किया कि दोनों विधानसभाओं के जमीनी हालत बताते हैं कि जनता ने कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। दोनो सीटें वर्तमान विधानसभा में विपक्ष के पास थी, लिहाजा इस बार वहां की जनता पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व हो रहे राज्य के चौमुखी विकास में अपनी सहभागिता देना चाहते हैं ।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top