Featured

Big breaking :-उत्तराखंड में बीजेपी प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर, ये हैं अभी तक का आकड़ा, सीएम धामी के काम पर जनता लगा रही मोहर

उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे*

लगातार बढ़ रहा है मार्जिन

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 172495 वोटो से आगे

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी 91915 वोटो से आगे

हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 63265 वोटो से आगे

नैनीताल सीट से अजय भट्ट 257132 वोट से आगे

टिहरी सीट से राज्यलक्ष्मी शाह 124059 वोट से आगे

 

 

उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर अग्रसर भाजपा*

*-मोदी-धामी की केमिस्ट्री का उत्तराखंड में स्पष्ट रूप से दिख रहा असर*

*-शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहराने जा रहा है*

*-मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर किया ताबड़तोड़ प्रचार, फलस्वरूप पांचों सीटों पर जीत का मार्ग हुआ प्रशस्त*

 

 

उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की केमिस्ट्री का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप करती नजर आ रही है। भाजपा जिस तरह से पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर तेजी से अग्रसर नजर आ रही है, उससे मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अपनी कुशल चुनावी रणनीति एवं चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाने में साबित हुए हैं।

 

 

लोकसभा चुनावों की मतगणना के बीच पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर भाजपा के सभी उम्मीदवार अच्छी खासी लीड के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। स्थिति यह है कि सभी पांचों सीटों पर भाजपा बड़ी मार्जिन के साथ आगे बढ़ रही है। कुल मिलाकर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहराने जा रहा है।

 

 

काबिलेगौर है कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार प्रत्याशियों के समर्थन में किया जिसके फलस्वरूप अब पांचों सीटों पर जीत का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि देवभूमि के मिजाज को भांपने में धामी पूरी तरह कामयाब रहे और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ धामी राजनीति के चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। यही नहीं, पंच निष्ठाओं के साथ पांच कमल खिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करके दिखाया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top