Featured

Big breaking :-देहरादून जिले में चला बड़ा सत्यापन अभियान, इनपर हुई कार्यवाई

 

*जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र में बृहद स्तर पर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों तथा घरेलू काम करने वालो का किया गया सत्यापन*

*बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु लाया गया थाने*

 

 

 

 

*किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 394 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में किया गया चालान, 39 लाख रुपए से अधिक का किया गया जुर्माना*

*अभियान के दौरान कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 262 संधिक्त व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ, 146 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया गया चालान*

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 23/06/2024 की प्रातः जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रो में पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ जनपद में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया,

 

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पीएसी के साथ अलग- अलग टीमों का गठन करते हुए जनपद में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों व अन्य के सत्यापन किये गये। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 394 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 39, 40,000/ रूपये का जुर्माना किया गया।

 

 

 

मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 262 संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थानों पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 146 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 39,250/- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top