उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, पौड़ी के बीरोंखाल में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, 21 घायल

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

 

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया।

 

एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी
सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

 

सीएम ने आपदा परिचालन केंद्र में संभाला मोर्चा
स दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। पौड़ी के जिलाधिकारी से फोन पर बात की और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचा करने के निर्देश दिए। वहीं, सीएम धामी आज बीरोंखाल घटनास्थल पर जाएंगे।

मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं
पौड़ी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिली है। यह बहुत दुखद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बाचव कार्य शुरू किया जाए। हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top