दिनांक 15 जून, 2024 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड के अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट ‘परीक्षाफल सुधार परीक्षा” वर्ष 2024 (प्रथम) एवं वर्ष 2023 (तृतीय) के परीक्षा कार्यक्रम निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की शिक्षा निदेशालय में बैठक सम्पन्न हुई।

परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट “परीक्षाफल सुधार परीक्षा” वर्ष 2024 (प्रथम) एवं वर्ष 2023 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 18 जुलाई, 2024 से आरम्भ होकर दिनांक 24 जुलाई, 2024 के मध्य सम्पादित किये जाने पर परीक्षा समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई।





