Featured

Big breaking :-सीएम धामी का बड़ा प्रयास उत्तराखंड के लिए एक और AC स्पेशल ट्रेन, पर्यटन को होगा फायदा ।

 

सीएम धामी का बड़ा प्रयास उत्तराखंड के लिए एक और AC स्पेशल ट्रेन, पर्यटन को होगा फायदा ।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यटन को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं अब मुख्यमंत्री की पहल पर एक और अतिरिक्त पर्यटन स्पेशल ट्रेन केदार बद्री कार्तिक (मुरूगन) कोइल यथिराई एक्सप्रेस ट्रेन 20.जून को मदुरई, चेन्नई से शुरू होने जा रही है

 

उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं आई0आर0सी0टी0सी0 द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 20.06.2024 को मदुरई, चेन्नई से उत्तराखण्ड के लिए संचालित होगी केदार बद्री कार्तिक (मुरूगन) कोइल यथिराई नामक 3AC Coach ट्रेन ।
• मदुरई से शुरू होकर चेन्नई, विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा आदि होते हुए दिनांक 23 जून को उत्तराखण्ड के योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुँचेगी।
• उत्तराखण्ड स्थित श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम और श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर की यात्रा हेतु सभी पर्यटकों के लिए होटल, बस, टैक्सी आदि की व्यवस्था पैकेज के रूप में आई0आर0सी0टी0सी0 द्वारा की गयी है।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने हेतु आई0आर0सी0टी0सी0 के सहयोग से गढ़वाल क्षेत्र की यात्रा हेतु केदार बद्री कार्तिक (मुरूगन) कोइल यथिराई नामक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है, जो आज दिनांक 20.06.2024 को 165 यात्रियों के साथ मदुरई से रवाना होगी। यह ट्रेन चेन्नई, विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा आदि होते हुए 23.06.2024 को उत्तराखण्ड के योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

12 रातें/13 दिनों की इस यात्रा में सभी यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम और श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर आदि की यात्रा करायी जायेगी। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जायेगें।

 

 

कार्तिक स्वामी रूद्रप्रयाग जिले के पवित्र पर्यटक स्थलों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय अपने माता-पिता से क्रोधित होकर यहाँ आये थे और तब उन्होंने यहाँ पर अपने शरीर की हड्डियाँ अपने पिता एवं मांस अपनी माता को दिया था। ये हड्डियाँ अभी भी मन्दिर में मौजूद हैं, जिन्हें हजारों भक्त पूजते हैं। दक्षिण भारत में भगवान मुरूगन के नाम से प्रसिद्ध भगवान कार्तिकेय का उत्तर भारत में स्थित यह एक मात्र मन्दिर है।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद तथा आई0आर0सी0टी0सी0 द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखंड के विभिन्न प्रमुख और अल्पज्ञात स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड एक्सप्रेस नामक एक विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की है, जिसकी प्रथम यात्रा दिनांक 22.04.2024 एवं दूसरी यात्रा दिनांक 22.05.2024 को सफलता पूर्वक संचालित की गयी, जिसमें पर्यटकों को कुमाँऊ मण्डल के विभिन्न प्रमुख एवं अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों की यात्रा करायी गयी।

 

 

श्री सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बताया कि कुमाँऊ मण्डल के विभिन्न पर्यटन गतंव्यों के भ्रमण हेतु संचालित की गयी ट्रेन की पहली एवं दूसरी यात्रा की सफलता के बाद अब गढ़वाल क्षेत्र के लिए केदार बद्री कार्तिक (मुरूगन) कोइल यथिराई नामक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गयी है। इसके उपरान्त माह जुलाई में केरल तथा आन्ध्र प्रदेश से उक्त ट्रेन संचालित करने की योजना बनायी जा रही है।

 

श्री कुर्वे ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की यह अनूठी पहल भारत में अपनी तरह का प्रथम प्रयास है, जिसमें पर्यटक ट्रेन के माध्यम से अल्प ज्ञात स्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

ट्रेन का सफर 3AC होगा, हालाँकि, पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए ट्रेन के एक कूपे में केवल चार ही बर्थ बुक की गयी हैं। ट्रेन के बाहर उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक, स्थापत्य और आध्यात्मिक विरासत प्रदर्शित की गयी है। पैंट्री कार कोच में उत्तराखंडी व्यंजनों के विभिन्न व्यंजनों को दर्शाया गया है, एक कोच में विभिन्न लोक त्योहारों को दर्शाया गया है, दूसरे कोच पर राज्य के विभिन्न परिधान पहने हुए लोग हैं। डिब्बों पर विभिन्न मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी दर्शाया गया










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top