UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सावधान उत्तराखंड के इस जिले में हिम स्खलन का अलर्ट, देश दुनिया से घूमने उत्तराखंड आ रहे लोगों के लिए अहम जानकारी,सरकार अलर्ट पहले से ही सभी को कर रही आगाह

चमोली जनपद के 3000 मी० ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी के संबंध में।

 

कृपया रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारत सरकार के पत्र संख्या 2023-24 (59) दिनांक 29.12.2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है, कि दिनांक 29.12.2024 (17:00 hrs IST) से दिनांक 30.12.2024 (17:00 hrs IST) के मध्य चमोली जनपद में 3000 मी० से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का आरेंज अलर्ट (लेवल 3) जारी किया गया है।

उक्त चेतावनी के माध्यम से हिमस्खलन के दृष्टिगत समुचित सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने की अपेक्षा की गई है। अतः आपसे अनुरोध है कि डीजीआरई की उक्त चेतावनी का संज्ञान लेते हुए समुचित कार्यवाही करने एवं आवश्यक ऐहतियात बरतने की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए इस संबंध में अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को भी एलर्ट मोड पर रहने हेतु अपने स्तर से निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top