Featured

Big breaking :-अनिल बलूनी की बम्पर जीत, जीत के बाद कही ये बात

. गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नें कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल कों वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की हैँ

 

. भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी नें अपनी जीत के लिए जनता का आभार वक्त करतें हुए कहा कि जनता नें अपने वोट के रूप में उन्हें जों प्यार और दुलार दिया हैँ उसके वह हमेशा आभारी रहेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जों वादे उन्होंने किए थे उनको पूरा करने का प्रयास किया जायेगा.

 

 

 

गढ़वाल लोकसभा सीट पर अनिल बलूनी की बंपर जीत, कांग्रेस के गणेश गोदियाल को दी शिकस्त 1 लाख 54 हजार से ज्यादा वोटो से जीते

 

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की सबसे हॉट पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी का कमल खिल गया है. पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अनिल बलूनी जीत गये हैं. अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हराया है. बता दें गढ़वाल लोकसभा सीट अनिल बलूनी के लिए टफ दिख रही थी. कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया से लेकर रैलियों में जमकर बलूनी के खिलाफ माहौल बनाया. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अनिल बलूनी ये सीट हार जाएंगे, मगर आखिर में अनिल बलूनी ने पौड़ी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की.

बता दें अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं. अनिल बलूनी को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है. वे पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन संभाल चुके हैं. अनिल बलूनी बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भी

अनिल बलूनी नकोट गांव के रहने वाले हैं. नकोट गांव पौड़ी जिले में आता है. अनिल बलूनी में अपनी राजनीति की शुरूआत भी पौड़ी जिले से ही की. राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में 2002 में पहले विधानसभा चुनाव हुये. जिसमें अनिल बलूनी भी चुनाव लड़े. साल 2002 में अनिल बलूनी ने बीजेपी के टिकट पर कोटद्वार विधानसभा से नोमिनेशन किया. इस बार उनकी नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया, जिसके बाद अनिल बलूनी नोमिनेशन रद्द मामले को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए.

साल 2014 में बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी मिली. 2014 में बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया. इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसमें उन्होंने अभूतपूर्व काम किया. जिसका उन्हें इनाम मिला.अनिल बलूनी को 10 मार्च 2018 में उत्तराखंड से राज्यसभा भेजा गया. साल 2024 में राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद अब मोदी शाह उन्हें लोकसभा चुनाव में उतार रहे हैं.

 

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top