Featured

Big breaking :-गुप्तकाशी में हादसा, बाइक खाई में गिरी, 2 की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के

पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी में जा गिरी। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

 

 

 

 

मंगलवार को पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

 

 

 

मोटरसाइकिल संख्या (UK12C- 5430) में जयदीप सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत उम्र 26 वर्ष, निवासी श्रीकोट पौड़ी एवं रोहित रावत पुत्र स्वर्गीय राम सिंह रावत उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीकोट पौड़ी सवार थे। बाइक सवार दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top