HARIDWAR NEWS

बिग ब्रेकिंग:- यहां चाइनीज मांझे की चपेट में आया बाइक सवार युवक, गर्दन पर हुए गहरे घाव, लगे 42 टांके

धर्मनगरी में पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का प्रयोग बंद होने नाम नहीं ले रहा। लगातार लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो रहे हैं। श्यामपुर में भी एक युवक काम से लौटते वक्त चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इस दौरान उसके गले पर गहरे घाव हो गए। युवक को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की गर्दन में 42 टांके आए हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सुमित(20) इब्राहिमपुर में एक स्टोन क्रशर पर जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है। वह अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। जिससे उसकी गर्दन पर गहरे घाव हो गए। वहीं, मामला सामना आने के बाद अज्ञात पतंगबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

चाइनीज मांझे में रोक के बावजूद भी धर्मनगरी में इस पर रोक नहीं लग पा रही है। पतंगबाज भी चाइनीज मांझे के प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को चलती कार में अचानक चाइनीज मांझा आ गया। मांझे से कार के बाेनट को नुकसान पहुंचा। वहीं, मांझा निकालते समय चालक का हाथ कट गया।

 

 

देहरादून के नीरज कौशिक रविवार को हरिद्वार आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे ऋषिकुल के पास पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक चाइनीज मांझा आ गया है। उन्होंने बताया कि मांझे से कार के बोनट को नुकसान हुआ है, जिसे ठीक करना पड़ेगा। उन्हाेंने बताया कि ड्राइवर मांझा हटाने लगा तो उसका हाथ में भी कट लग गया। गनीमत रही की दोपहिया वाहन चालक नहीं आया।

 

प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार…..
पहले ही सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। अगर कहीं कोई चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है तो वहां छापामार मारकर उसे जब्त किया जाएगा। संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

 

कर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, हरिद्वार
चाइनीज मांझे पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top