TEHRI GARHWAL NEWS

बिग ब्रेकिंग:- यहां हुआ दर्दनाक हादसा ततैया के झुंड ने पिता-पुत्र पर किया हमला, दोनों की माैत, जानिए क्या हैं पूरा मामला

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई ।जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, बीते दिन सुंदरलाल (47) निवासी ग्राम तुनेटा अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक कई ततैया ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया।

 

 

 

सुंदरलाल अपने पुत्र को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद दोनों पर ततैया का हमला जारी रहा। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह दोनों को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लेकर गए।

 

 

 

जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों की मौत हो गई। डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था। डॉक्टरों द्वारा प्रयास करने के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका । पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि परिवार में सुंदरलाल ही घर का भरण पोषण करते थे, उन्होंने मांग की कि वन विभाग द्वारा इन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top