उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड की जनता को बड़ी सौगात, परिवहन निगम में जल्द चलेंगी 130 नई बसें

प्रदेश के पर्वतीय मार्गों पर बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए परिवहन निगम अब नई बसों की खरीद करने जा रहा है। इस कड़ी में पर्वतीय मार्गों के लिए 130 साधारण बसों को खरीदने की कसरत शुरू हो गई है। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
प्रक्रिया यदि सही प्रकार से चली तो फिर इसी वर्ष अंत तक ये बसें सड़कों पर दौडऩे लगेंगी। राज्य परिवहन निगम के पास अभी लगभग 1200 बसों का बेड़ा है। इसमें से परिवहन निगम के पास अपनी 950 बसें हैं और शेष बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जा रही हैं।

 

इस समय परिवहन निगम के पास पर्वतीय मार्गों पर बसों की संख्या कम होने लगी है। इसका कारण बसों का आयु पूरा करना है। बसों की कमी के कारण कई पर्वतीय मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई क्षेत्रों में परिवहन निगम की बसों को संचालित करने की मांग भी उठ रही है।
पर्वतीय मार्ग आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नहीं होते हैं। ऐसे में निगम को इन मार्गों पर बसें चलाने में नुकसान उठाना पड़ता है। यद्यपि, प्रदेश सरकार हिल लास के रूप में परिवहन निगम को इसी प्रतिपूर्ति करती है।

 

हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के पर्वतीय मार्गों पर नई बसों को संचालित करने का अनुरोध किया था। इस कड़ी में परिवहन निगम अब नई बसों को खरीदने की तैयारी कर रहा है। इन बसों को खरीदने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

 

एक बस की खरीद पर 30 से 35 लाख रुपये का खर्च आएगा। ऐसे में निगम पर इससे 40 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। सरकार इसके लिए निगम को ऋण दिलाने पर सहमति प्रदान कर चुकी है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निगम के बेड़े में ये बसें शामिल हो जाएंगी।

Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top