Featured

Big breaking :-01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे 03 नये कानून को लेकर देहरादून में ट्रेनिंग शुरू

 

*नये कानून के क्रियान्वयन के सम्बंध में अधि0/कर्म0 को जानकारी देने हेतु पुलिस लाइन देहरादून में प्रारम्भ हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, एसएसपी देहरादून ने दीप प्रजवलित कर किया शुभारम्भ*

*दिनांक 01-07-2024 से IPC, CRPC तथा Evidence Act के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे है 03 नये कानून*

*04 चरणों में जनपद व अन्य इकाईओ के सभी अधिकरियों/कर्मचारियों को नये कानूनों के सम्बंध में दिया जायेगा प्रशिक्षण*

*परिवर्तित कानून का पुलिसिंग पर, न्यायालय के विचारण पर क्या प्रभाव पडेगा तथा नये कानूनों का पुलिसिंग में किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जायेगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को इस सम्बंध में जानकारी प्रदान की जायेगी – एसएसपी देहरादून।*

 

 

 

दिनांक 01-07-2024 से IPC, CRPC तथा Evidence Act के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे 03 नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम के क्रियान्वयन के सम्बंध में जनपद देहरादून में 04 चरणों में सभी अधिकरियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर नये कानूनो के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी, उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज दिनांक 01-05-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दीप प्रजवलित कर शुभारम्भ किया गया।

05 दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधि0/कर्म0 को परिवर्तित नये कानून में पुरानी धाराओ में किये गये सशोंधनों तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में जोडी गई नई धाराओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे सभी अधि0/कर्म0 नये कानूनो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर बिना किसी शंका के उनका प्रभावी क्रियान्वयन कर सकें।

 

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री गिरीश चन्द्र पंचोली (संयुक्त निदेशक विधि), श्री जावेद अहमद, (ए0पी0ओ0), श्री आदित्य ठाकुर, (असिस्टेंट प्रोफेसर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी), म0उ0नि0 रंजना प्रसाद, म0उ0नि0 कृष्णा ज्याडा, म0उ0नि0 ललिता पंवार द्वारा उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को नये कानूनों के संबंध में जानकारी दी गयी।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top