Featured

Big breaking :-हल्द्वानी जनपद में 1827 वाहनों का चालान 17 वाहन सीज।

हल्द्वानी जनपद में 1827 वाहनों का चालान 17 वाहन सीज।

परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत माह अप्रैल में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत कार्यरत प्रवर्तन दलांे द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 1827 वाहनों के विभिन्न अभियोगों में चालान किये तथा 17 वाहनों को सीज किया गया।

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस दौरान 1342600 रू0 की धनराशि का चालान प्रशमन भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि माह अप्रैल लोक सभा निर्वाचन में परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था के करने साथ ही विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों/परिचालकों के विरूद्व लगातार कार्यवाही भी की गई।

 

 

उन्होंने बताया कि 85 ओवरलोडिंग, 44 बिना फिटनेस, 84 बिना लाईसेंस, 41 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, 223 तेज रफ्तार के अभियोगों में चालान के साथ-साथ 661 मामलों में लाईसेंस के विरूद्व कार्यवाही की गई। इसी दौरान 718 वाहनों के बिना हेल्मेट, 61 वाहनों के बिना सेफ्टी बेल्ट के अभियोगों में चालान किये गये। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सभी प्रवर्तन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिये।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top