Featured

Big breaking :-स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट,RTO विभाग की ये हैं तैयारी

 

स्कूल बस और वैन का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट*

 

–बीते दिनों उत्तरकाशी जिले के मोरी नैटवाड़ में निजी स्कूल की वैन में लगी आग के बाद दून परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है,परिवहन विभाग स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट करने की तैयारी में जुट गया है,ऐसे में अब परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के ड्राइवर को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी,यह ट्रेनिंग 100–100 के बैच में दी जाएगी,आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि स्कूल बस और वैन में सुरक्षा के सभी उपकरण होने चाहिए,हालांकि परिवहन विभाग द्वारा उपकरणों की जांच के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है,

 

 

 

शैलेश तिवारी ने बताया कि इस बार जून महीने में स्कूल बस और वैन का फायर सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा,यह ऑडिट अग्निशमन विभाग के सहयोग से होगा,यदि किसी वाहन में किसी तरह की कमी मिलती है तो उन कमियों को पूरा करवाया जाएगा,साथ ही शैलेश तिवारी ने बताया कि यात्रा वाहनों में फायर उपकरण तो लगे रहते हैं लेकिन ड्राइवरों को उनके उपयोगी की जानकारी नहीं होती,ऐसे में ड्राइवर को इस बार ट्रेनिंग दी जाएगी,इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से वाकायदा डेमो भी दिया जाएगा,आग से बचाव के लिए क्या-क्या करें इसकी भी विस्तार से जानकारी दी जाए

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top