Featured

Big breaking :-सेनानायक SDRF द्वारा चारधाम यात्रा-2024 के दृष्टिगत ली गयी महत्वपूर्ण मीटिंग, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

*श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा चारधाम यात्रा-2024 के दृष्टिगत ली गयी महत्वपूर्ण मीटिंग, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।*

आज दिनाँक 15 मई 2024 को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा चारधाम की मुख्य पोस्टों पर नियुक्त प्रभारियों से फीडबैक लेकर भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत निम्न निर्देश दिए:-

➡️ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक पुलिसकर्मी का मेडिकल चेकअप करें l शारारिक व मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहकर ड्यूटी करे ताकि रेस्क्यू के दौरान पूर्ण मनोबल के साथ कार्य किया जा सके।

➡️ चार धाम यात्रा के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण एवं यात्रा प्रबंधन में प्राथमिकता के आधार श्रद्धालुओं की मदद करें।

➡️ एसडीआरएफ पुलिस बल की आवासीय एवं भोजन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पोस्ट प्रभारियों को यथासंभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

➡️ चार धाम में भीड़ प्रबंधन हेतु ड्रोन का उपयोग करें l

➡️ SDRF से आपदा की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके गढ़वाल मंडल में नियुक्त होमगार्डस को भी जनशक्ति के अनुसार चारधाम ड्यूटी में नियुक्त किया जाए।

➡️ चार धाम यात्रा के दौरान पुलिस कार्मिक के अस्वस्थ होने पर उनकी जगह किसी अन्य पुलिसकर्मी को तैनात करें l
↔️ आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं की मदद हेतु श्री केदारनाथ एवं lincholi में अतिरिक्त टेंट लगाने के लिए पोस्ट प्रभारी को निर्देश दिए गए l

श्री मणिकांत मिश्रा , सेनानायक एस0डी0आर0एफ ने कहा कि SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। एस0डी0आर0एफ में नियुक्त महिला पुलिस बल के द्वारा भी श्रद्धालुओं की तत्परता से मदद की जा रही है l संवेदनशील स्थानों पर उपस्थित रहकर अस्वस्थ अथवा घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा देकर अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top