Featured

Big breaking :-शादीशुदा प्रेमी की मौत: युवक की हरकत से थाने पहुंची बात… वहां शौचालय से लौटते ही बिगड़ने लगी लड़के की तबीयत

शादीशुदा प्रेमी की मौत: युवक की हरकत से थाने पहुंची बात… वहां शौचालय से लौटते ही बिगड़ने लगी लड़के की तबीयतयुवक की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस व परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और तीन साल के बच्चे का पिता था।प्रेम प्रसंग के चलते शादी करने को लेकर युवक व युवती में विवाद हो गया। इसके बाद उन दोनों के परिवार वाले लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। जहां पर पूछताछ के दौरान प्रेमी युवक ने पुलिस चौकी में शौचालय जाने का बहाना कर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस व परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और तीन साल के बच्चे का पिता था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैलक्सर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी 32 वर्षीय प्रशांत धीमान का लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच वर्ष 2019 में प्रशांत धीमान की शादी हो गई और उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है। उसके बावजूद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग लगातार जारी रहा। इस बीच प्रशांत युवती के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था।

 

 

 

युवती का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है। पहले वह अपनी पत्नी से तलाक ले, उसके बाद वह उससे शादी कर सकती है और उसके बेटे का भी पालन पोषण कर सकती है।इस पर प्रशांत धीमान का कहना था कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। इसलिए वह युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन युवती का कहना था कि पहले वह उसे तलाक के कागज दिखाए। इसी मामले को लेकर रविवार को दोनों परिवार वालों के बीच विवाद बढ़ गया। जिस पर युवती के परिवार वालों ने लक्सर कस्बा चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को युवक के खिलाफ लड़की को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

 

 

 

तहरीर मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को भेजकर युवक को चौकी बुला लिया। जिसकी जानकारी लगने पर प्रशांत के परिवार के अन्य लोग लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। इस बीच युवती के माता-पिता के अलावा अन्य लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस इस बीच प्रशांत से मामले की जानकारी कर रही थी कि वह शौचालय जाने की बात कहते हुए चला गया। जहां उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। शौचालय से आने के बाद अचानक ही प्रशांत की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने जब उसकी तबीयत बिगड़ने का कारण पूछा तो उसने पुलिस को बताया कि उसने कीटनाशक दवाई निगल ली है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर भूमानंद अस्पताल पहुंची। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक प्रशांत केशव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

उधर इस बाबत चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
क्या कहते हैं अधिकारी
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने युवक पर कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसी पूछताछ के लिए युवक परिवार वालों के साथ कस्बा चौकी आया था। लेकिन उसने टॉयलेट का बहाना बनाकर कीटनाशक दवाई निगल ली। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top