Featured

Big breaking :-लोकसभा चुनाव के बाद इस इलाके में फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी, 300 से अधिक घरों पर मंडरा रहा खतरा; जारी होंगे नोटिस

 

लोकसभा चुनाव के बाद इस इलाके में फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी, 300 से अधिक घरों पर मंडरा रहा खतरा; जारी होंगे नोटिस

 

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि इस क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिए विभाग ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

लोकसभा चुनाव के बाद वन विभाग तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार स्थित बागजाला में फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। वन विभाग ने कार्रवाई शुरू करने से पहले 300 से अधिक परिवारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि बागजाला क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिए विभाग ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग का दावा है कि बागजाला में करीब 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले वन विभाग ने बागजाला क्षेत्र से कुछ अतिक्रमण को खाली कराया था।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top