Featured

Big breaking :-रुद्रप्रयाग – अगस्तमुनि क्षेत्र डिग्री कॉलेज के पास खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

*जनपद रुद्रप्रयाग – अगस्तमुनि क्षेत्र डिग्री कॉलेज के पास खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।*

आज दिनांक 30 मई 2024 को पुलिस थाना अगस्तमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगस्तमुनि क्षेत्र डिग्री कॉलेज के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति चारधाम यात्रा हेतु जा रहा था व रास्ते किनारे बैठने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 10 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top