Featured

Big breaking :-रामनगर में गुलदार के हमले में एक महिला हुई घायल गांव में बनी दहशत।

रामनगर में गुलदार के हमले में एक महिला हुई घायल गांव में बनी दहशत।

शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम गोबरा क्षेत्र में जंगल में घास काटने गई एक महिला पर अचानक गुलदार ने हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

 

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कालु सिद्ध नई बस्ती निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उसकी 52 वर्षीय भाभी प्रभादेवी गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ आज सुबह घास काटने गई थी इसी बीच गुलदार ने उनकी भाभी पर हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ में मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गुलदार प्रभादेवी को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गया इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल प्रभा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद गांव में गुलदार के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है वहीं घटना के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर वन कर्मचारीयों की गस्त शुरू कर दी है तथा ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top