Featured

Big breaking :-यहाँ जंगल में आग लगाने वाला व्यक्ति रंगे हाथ पकड़ा गया, होगी सख्त कार्यवाई

[
उत्तरकाशी,

एक कार सवार व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगाये जाने का मामला प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उक्त वाहन को पकड़ कर आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाय।

 

 

एनएचआईडीसीएल के जीएम और सिलक्यारा सुरंग निर्माण के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने आज साँय को एक वाहन में सवार व्यक्ति को राड़ी टॉप क्षेत्र के जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उन्होंने तत्काल इस मामले की सूचना नियंत्रण कक्ष को देते हुए वाहन का नंबर और फ़ोटो भी शेयर किया था। इस बीच आगजनी करने वाला व्यक्ति अपना वाहन लेकर भाग गया।

 

 

 

जिलाधिकारी ने वन विभाग और पुलिस विभाग को उक्त वाहन को पकड़ कर जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ फौरन सख्त कार्रवाई की जाय।
सूचना मिलते ही वन विभाग उक्त व्यक्ति की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा ब्रह्मखाल में पकड़ लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने भी इस मामले मैं थानाध्यक्ष धरासू को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top