Featured

Big breaking :-महिला से छेडछाड, जानलेवा हमला व पत्थरबाजी करने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को दून पुलिस ने देवबन्द से किया गिरफ्तार

 

*अपराध कर पुलिस की गिरफ्त से बचने के अपराधियों के सभी मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम*

*महिला से छेडछाड, जानलेवा हमला व पत्थरबाजी करने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को दून पुलिस ने देवबन्द से किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा सिद्धार्थ लाँ काँलेज के सामने घटना को दिया था अंजाम*

 

 

 

*गिरफ्तारी के डर से देवबन्द सहारनपुर में छुपा था आरोपी*

*दो अभियुक्तों को घटना की तिथि को ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

*सिद्धार्थ लाँ काँलेज द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त व एक अन्य अभियुक्त को काँलेज से किया निष्कासित*

दिनांक 26.04.2024 को वादिनी/छात्रा सिद्धार्थ ला काँलेज ने थाना रायपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हे दो व्यक्तियों द्वारा काँलेज जाते वक्त रोककर एक मोबाईल नम्बर देकर बातचीत करने को कहा गया, उसके द्वारा मना करने पर उसे परेशान करने लगे व उसकी स्कूटी पंचर कर दी तथा दिनांक 26-04-2024 को जब वह काँलेज आ रही थी तो काँलेज के बाहर दो व्यक्तियों द्वारा अपने मित्रों के साथ वादिनी, उसके भाईयों व साथियों पर जानलेवा हमला किया गया।

 

 

 

प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की संवेदनशीलता तथा गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त तिथि को ही *02 अभियुक्तों आदित्य राणा व भूपेश कुमार* को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विवेचना में प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त मयंक चौधरी की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदले जा रहे थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप अभियुक्त मयंक चौधरी को देवबन्द सहारनपुर से दिनांक 24.05.2024 को गिरफ्तार किया गया। सिद्धार्थ लाँ काँलेज द्वारा अभियुक्त मयंक चौधरी व अभियुक्त जयंत को काँलेज से निष्कासित किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
01- मयंक चौधरी पुत्र संजीव चौधरी निवासी ग्राम चंदेना थाना नागल जिला सहारनपुर उ0प्र0

*पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01-आदित्य पुत्र नीरज निवासी भारीदीनदार पुरम तहसील रामपुर थाना ननौता सहारनपुर उ0प्र0
02-भूपेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्रामं बनौसा तहसील गोहपा थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा।

*पुलिस टीम-*

01- उ0नि0 कुन्दनराम थानाध्यक्ष रायपुर
02- व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
03- उ0नि0 संजय रावत चौकी प्रभारी मालदेवता
04- म0उ0नि0 रजनी चमोली
05- का0 सौरभ वालिया
06- का0 हिमाँशु










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top