Featured

Big breaking :-भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी

 

उधमसिंह नगर जिले से रिश्तों का कत्ल कर देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजादनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

 

 

 

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया। किरायदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top