Featured

Big breaking :-बीजेपी के पूर्व विधायक का वीडियो हो रहा वायरल, तो विधायक ने बताई वीडियो की सच्चाई

देहरादून। हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक महिला के बाल संवारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चायें तेज हो गई। पूर्व विधायक के वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह महिला कोई अभिनेत्री है। महिला वीडियो बनाते हुए उनका मजाक भी उड़ा रही है।

 

 

 

वहीं इस मामले में पूर्व विधायक का कहना है कि वीडियो में जो महिला दिख रही है वह उर्मिला हैं, जो सहारनपुर की रहने वाली है। इनके पति से इनका तलाक का मामला चल रहा है। रविदास पीठ में इनका हमेशा आना-जाना लगा रहता है। पीठ की यह पदाधिकारी भी हैं। कई पिक्चर हाल और साइट पर मेरी फिल्म ‘गंगा संग रविदास’ प्रदर्शित भी हो रही है। तीसरी फिल्म यह ‘भाभी जी विधायक हैं’ इसमें उर्मिला ने अभिनय किया है। फिल्म में इनका नाम उर्मिला सुरेश राठौर है, इसमें मैं मुख्य अभिनय में हूं। फिल्म में भी मेरा नाम सुरेश राठौर ही है। हास्य आधारित फिल्म में इस तरह के कई दृश्य फिल्माए गए हैं। किसी के बहकावे में आकर उन्होंने स्वयं ही इस वीडियो को वायरल कर दिया।

 

 

 

फिलहाल इस पर अब कोई साजिश करे या दुष्प्रचार की नीयत से काम करे तो मैं क्या ही कर सकता हूं।
वहीं उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने सीज किया है। थाना मुनिकी रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वाहन पर विधायक लिखा हुआ था, जबकि सुरेश राठौर पूर्व विधायक हैं। वह वाहन में मौजूद नहीं थे। जो लोग वाहन में थे वह उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top