Featured

Big breaking :-पिथौरागढ़- तवाघाट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, 2 लापता

*जनपद पिथौरागढ़- तवाघाट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF टीम द्वारा चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन।*

आज दिनाँक 14 मई 2024 को DCR पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पिछली रात्रि तवाघाट में एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे काली नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से SI संतोष परिहार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन बोलेरो कैंपर था जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष कूल 03 लोग सवार थे। वाहन सवार एक महिला का शव आज प्रातः काली नदी में धारचूला के पास से तैरता हुआ मिला जिसके बाद से बाकी लोगों की खोजबीन शुरू हुई।

 

 

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक लापता वाहन और लोगों का पता नही चल पाया है।

*लापता लोगों का विवरण:-*
1. पुष्कर सिंह बोनाल पुत्र श्री भूप सिंह बोनाल, उम्र- 40 वर्ष, सहायक खाद्य निरीक्षक धारचूला
2. रमेश बोनाल पुत्र श्री रूपम सिंह बोनाल, उम्र-44 वर्ष, निवासी- गोटी, धारचूला।

*मृतका-* सरस्वती देवी पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह, उम्र-38 वर्ष, निवासी- नयाबस्ती धारचूला।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top