Featured

Big breaking :-पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला, ये दो वीडियो देखकर समझ में आएगी पूरी घटना

 

*पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला*

*हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण आपात स्थिति में लैंडिंग कराना पड़ा हेली*

*हेली में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित*

 

 

आज प्रातः लगभग 7 बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेली ने शेरसी से श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शन करने के लिए उड़ान भरी तथा हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली जो तीर्थ यात्रियों को लेकर शेरसी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी जिसमें तकनीकी खराबी आने के कारण हेली को आपदा स्थिति में केदारनाथ हेलीपैड से पहले ही लैंडिंग कराई गई जिसमें पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला। पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आपात स्थिति में हेली की लैंडिंग की गई जिसमें सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं तथा सभी यात्रियों को बाबा केदारनाथ दर्शनों के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि हेली में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top