Featured

Big breaking :-निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान ना हो, अब यहां करें शिकायत

देहरादून। स्कूल की फीस, किताबों आदि के शुल्क में निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान होते हैं तो वह उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करके मदद ले सकते हैं। इस संबंध में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की ओर से अभिभावकों के लिए कार्यालय का पता और मोबाइल नंबर जारी किया गया है।

 

 

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से बच्चों की शिक्षा को लेकर लगातार मनमानी की खबरें आ रही हैं। निजी विद्यालयों की ओर से मनमानी के कारण अभिभावक परेशान हैं। इसमें फीस वृद्धि, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबें, जूते, ड्रेस आदि चयनित दुकान से ही खरीदे जाने की शर्तें और चयनित दुकानों की ओर से बाजार दर से अधिक की दर पर सामान दिया जाना शामिल है। इसके बाद सभी अभिभावकों से अनुरोध किया गया है।

कि यदि किसी भी निजी स्कूलों मनमानी फीस, वार्षिक शुल्क, कॉपी किताबों, ड्रेस में अप्रत्याशित बदलाव, नई किताबों का चलन आदि को लेकर अभिभावकों को परेशान किया जाता है तो वह बिना किसी संकोच के उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं।

आयोग के पते आईसीडीएस भवन, निकट नंदा की चैकी, विकासनगर रोड, देहरादून-248007 पर शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष संख्या 9258127046 या आयोग की ई- मेल आईडी [email protected] पर अपनी शिकायत को लिखित रूप में कर सकते हैं। शिकायत में पूर्ण विवरण साक्ष्यों सहित अपने पूरे नाम, पता व दूरभाष संख्या इंगित करते हुए शिकायत प्रेषित कर सकते हैं।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top