Featured

Big breaking :-देहरादून में यहाँ दो दिन रूट रहेगा डाइवर्ट, खबर पढ़ कर ही जाए इस रूट पर

 

*लोक सभा सामान्य निर्वाचन – 2024 के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान रुट/ डाइवर्ट व्यवस्था*

लोक सभा सामान्य निर्वाचन – 2024 के परिपेक्ष्य में दिनांक 19/04/2024 को होने वाली मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्ट्रांग रुम बनाया गया है, जहां से सभी पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेगीं तथा वापस आयेगी। स्पोर्ट्स कॉलेज/ मार्ग में पोलिंग पार्टिंयों के प्रस्थान तथा वापसी के दौरान एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस को नियुक्त किया गया है। पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान *दिनाँक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक* अन्य वाहनों को निम्न प्रकार से डाइवर्ट किया जायेगा-

 

 

 

 

 मालदेवता / थानों रोड कीओर से कोई भी भारी वाहन स्टेडियम की ओर नहीं आने दिया जायेगा।

 रिंग रोड / सर्वे चौक / सहस्त्रधारा क्रासिंग/ रायपुर चौक / 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम तक किसी भी प्रकार से भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करनें दिया जायेगा।

 एयरपोर्ट / थानों की ओर से महाराणा प्रताप चौक, रायपुर होते हुए मसूरी / शहर की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर प्रतिबन्धित रहेगा, जिसके दृष्टिगत मसूरी / शहर की ओर आने वाले वाहन भानियावाला / डोईवाला / अन्य लिंक मार्गों से शहर की ओर जा सकेंगे ।

 

 

 

 देहरादून शहर की ओर से महाराणा प्रताप चौक रायपुर होते हुए थानों / एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को रायपुर की ओर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा, शहर / मसूरी की ओर से एयरपोर्ट / थानों जाने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से डोईवाला / भानियावाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
 मालदेवता की ओर से कोई भी भारी वाहन महाराणा प्रताप चौक की ओर नहीँ जायेगा, ऐसे सभी भारी वाहनों (ट्रक/डंपरों) को चौकी मालादेवता पर रोका जाएगा।

 राजपुर / सहस्त्रधारा क्रासिंग की ओर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भी सर्वे चौक से रिस्पना पुल से डोईवाला / भानियावाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top