Featured

Big breaking :-देहरादून : नाबालिग लड़के ने चौकी में आकर फोड़ा सिपाही का सिर, किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज… जानिए पूरा मामला

देहरादून : नाबालिग लड़के ने चौकी में आकर फोड़ा सिपाही का सिर, किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज… जानिए पूरा मामला

 

देहरादून : आजकल के युवाओं की इतनी हिम्मत बढ़ गई

है कि वह खाकी, जो हमारी रक्षा करती है, उस पर भी वार करने से नहीं कतरा रहे हैं. जी हां ताजा मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र का है जहां एक नाबालिक लड़के ने सिपाही पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से वार किया और लहूलुहान कर दिया। कुछ देर बाद सिपाही बेहोश को गया जिससे अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

मामला पटेलनगर क्षेत्र के बाजार चौकी का है जहां दो भाइयो के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा रहा था। शनिवार को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा काफी बढ़ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

 

 

 

सूचना पाकर मौके पर चीता पहुंची और दोनों भाइयों को समझाया लेकिन इस बीच एक भाई पुलिस से ही उलझने लगा जिस पर पुलिस उसे चौकी ले आई। पुलिस ने उसे शांतिभंग में जेल में डाल दिया। तभी दिन के समय उसका नाबालिग बेटा बाजार चौकी पहुंचा और जेल में बंद पिता को फोन देने लगा। वहां तैनात सिपाही प्रवीण कुमार ने उसे रोका तो चलने सिपाही पर कडे से हमला कर दिया।

 

 

रोकने की कोशिश की तो उसने फिर सिपाही पर हमला किया। सिपाही लहूलुहान हो गया जिसके बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया वहां उसके सिर पर 7 टांके आए। सिपाही की शिकायत पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top