Featured

Big breaking :-दून पुलिस का एक्शन शुरू, ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी का संचालक जनकपुरी दिल्ली से गिरफ्तार

 

 

*ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वाली ट्रैवल एजेंसी का संचालक जनकपुरी दिल्ली से गिरफ्तार*

*चैकिंग के दौरान चारधाम यात्रा पर हैदराबाद से आये 11 सदस्यीय दल का Online Registration मिला था फर्जी*

*दल से पूछताछ के उपरांत दिल्ली की Travel Agency पर हुआ मुकदमा दर्ज*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ट्रेवल एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर की गई थी रवाना*

*कोतवाली ऋषिकेश*

दिनांक 21 मई 2024 को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत खांड गांव में बनाये गये रजिस्ट्रेशन चैकिंग सेन्टर का एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षण किया गया था, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा पर आये यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने के दौरान हैदराबाद से चारधाम यात्रा पर आये 11 सदस्यीय यात्रियों के दल के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कूटरचना कर व तारिखो में हेरफेर किया जाना प्रकाश में आया था, जिसके सम्बंध में दल की एक सदस्य मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया, निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कॉलोनी, विजयवाडा आंध्र प्रदेश से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा चारधाम यात्रा हेतु कुल 11 लोगों का legend India holidays, address 823 jaina tower 2 district centre, Janakpuri Delhi से ऑनलाइन पैकेज बुक किया गया था, जिसके संबंध में उनके द्वारा कंपनी के कर्मचारी कुमकुम वर्मा तथा डायरेक्टर ऋषि राज से फोन के माध्यम से वार्ता की गई थी, जिनके द्वारा उनके 11 सदस्यीय दल का चारधाम यात्रा के लिये रजिस्ट्रेशन एवं ठहरने आदि की व्यवस्था करने का आश्वासन देते हुए उसके एवज में उनसे 02 लाख 33 हजार रूपये लिये गये थे तथा बताया गया था कि चारधाम यात्रा के लिये उन सभी का दिनांक 25 मई 2024 से 30 मई 2024 के बीच का रजिस्ट्रेशन उनके द्वारा कराया जायेगा।

आज उन लोगों को कुमकुम वर्मा द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की पीडीएफ भेजी गई थी, जिसे लेकर वे सभी चारधाम यात्रा के लिये आज ऋषिकेश आये थे। उक्त यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक करने पर उनके रजिस्ट्रेशन की वास्तविक दिनांक 01-06-2024 से 10-06-2024 के बीच होनी पायी गई। यात्रियों के साथ हुई धोखधडी के सम्बंध में एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल सम्बन्धित ट्रैवल एजेंसी संचालक के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिस पर दल की सदस्य मुक्कावली साई भ्रमर मधुरिया, निवासी श्रीनिवासा नगर बैंक कॉलोनी, विजयवाडा आंध्र प्रदेश की ओर से धोखाधडी के सम्बंध में दी गई तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में सम्बन्धित ट्रैवल एजेंसी के विरुद्ध धारा 420 468, 120 बी भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोगों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे, जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश पर एक टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई थी, गठित टीम के द्वारा दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी legend India holidays को संचालित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य जुटाकर अभियोग उपरोक्त से संबंधित एवं ट्रेवल एजेंसी के संचालक जिनके द्वारा ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन कर धनराशि ठगी गई थी, को जनकपुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*
ऋषि राज पुत्र सुरेश कुमार निवासी K10 गली नंबर 13 कृष्णा पार्क दिल्ली उम्र 35 वर्ष

*बरामदगी*
एक मोबाइल फोन (जिस से ऑनलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया था)










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top