Featured

Big breaking :-दर्दनाक: ट्रैक्टर से कुचलकर 11वीं के छात्र की मौत, झटका लगने से नीचे गिरकर पहिये के नीचे आया

 

दर्दनाक: ट्रैक्टर से कुचलकर 11वीं के छात्र की मौत, झटका लगने से नीचे गिरकर पहिये के नीचे आया

मृतक छात्र अपने साथी के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जैतपुर व केहड़ा गांव के बीच पहुंचे तो ट्रैक्टर में अचानक झटका लगा और वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गया।

 

रुड़की के लक्सर में ट्रैक्टर के नीचे आने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने छात्र को अस्पताल भिजवाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के केहड़ा गांव निवासी ऋतिक (18) 11वीं में पढ़ रहा था।

 

सोमवार दोपहर वह अपने साथी बंटी, सौरभ व गौरव के साथ ट्रैक्टर से जैतपुर गांव से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जैतपुर व केहड़ा गांव के बीच पहुंचे तो ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्रॉली का गुल्ला निकल गया और ट्रैक्टर को तेज झटका लगा। ट्रैक्टर में झटका लगने से ऋतिक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

 

 

 

जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवारवालों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था ऋतिक
ऋतिक के पिता संदीप ने बताया कि वह घर से कुछ देर बाद आने की बात कहकर निकला था। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऋतिक का शव घर आएगा। वहीं, भाई की मौत से बहन दीपांशी का रो-रोकर बुरा हाल है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top