Featured

Big breaking :-तेंदुए से लड़ी कमला देवी: अपनी जान बचाने के लिए दस मिनट तक लड़ती रही महिला, घास काट रही थी…तभी मारा झपटा

तेंदुए से लड़ी कमला देवी: अपनी जान बचाने के लिए दस मिनट तक लड़ती रही महिला, घास काट रही थी…तभी मारा झपटाबेड़ीनाग के डोल गांव में घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही।

 

 

 

आखिरकार चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। बेड़ीनाग विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही। आखिरकार चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। महिला के सिर, हाथ पैर सहित शरीर के हिस्सों पर गंभीर जख्म आए हैंसेलीपाख के डोलगांव की कमला देवी पत्नी चामू सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। कमला देवी ने साहस का परिचय देते हुए दराती से तेंदुए का मुकाबला किया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए ने कमला देवी के सिर, हाथ-पैर और कमर में पंजों से हमला कर घायल कर दिया। जब आसपास की महिलाओं ने कमला देवी की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल कमला देवी को सीएचसी बेड़ीनाग लाए. सिद्धार्थ पाटनी ने घायल महिला का इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
चंदा मेहरा वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया था। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में अकेले काम पर नहीं जाने और बच्चों को शाम के समय अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है।

बेड़ीनाग में दिखाई दे रहे दो तेंदुए
बेड़ीनाग नगर के जवाहर चौक में बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की रात दो तेंदुए एक साथ सड़क पर घूमते नजर आ आए थे। इससे डर का माहौल है










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top