Featured

Big breaking :-तीर्थयात्रियों के लिए बसों की नई किराया सूची जारी, पांच फीसदी की वृद्धि, जानें किराया

Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के लिए बसों की नई किराया सूची जारी, पांच फीसदी की वृद्धि, जानें किराया रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है। चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

 

 

चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।चारधाम यात्रा पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा। इन बसों में 150 बसें नई हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।

 

ऋषिकेश से प्रति यात्री किराया (रुपये में)
धाम 3×2 2×2 (28 सीटर साधारण) 2×2(27 सीटर पुश बैक)
एक धाम 1,640      1,880      2500
दो धाम 2,420      2,740       3,670
तीन धाम 3,390      3,770     5,150
चारधाम 4,150      4620         6300
हरिद्वार से प्रति यात्री किराया (रुपये में)
धाम 3×2 2×2 (28 सीटर साधारण) 2×2(27 सीटर पुश बैक)
एक धाम 1,850     2,090     2,800
दो धाम 2,620      2,950      3,980
तीन धाम 3,590     3,990     5,450
चारधाम 4,340      4,850     6,590
नोट : एक धाम में किसी भी एक धाम का किराया उतना ही होगा। इसी तरह दो धाम में किन्हीं भी दो धामों की यात्रा करने पर दर्शाया गया किराया वही रहेगा।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top