Featured

Big breaking :-ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में लगे साइनबोर्ड, आसानी से सूचनाएं पढ़ सकेंगे तीर्थयात्री

 

ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में लगे साइनबोर्ड, आसानी से सूचनाएं पढ़ सकेंगे तीर्थयात्रीट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, अब ऋषिकेश शहर में भी यात्रा संबंधी जानकारियों के बोर्ड सभी 11 भाषाओं के लगाए जाएंगे।

 

 

चारधाम यात्रा में इस बार दक्षिण भारत सहित गैर-हिंदीभाषी यात्री भी साइनबोर्ड की सूचनाएं पढ़ सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए हैं। जल्द ही एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी, नटराज चौक सहित अन्य स्थानों पर भी 11 भाषाओं वाले साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।चारधाम यात्रा में दक्षिण भारतीय राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी भाषा की आती थी। उन्हें साइन बोर्ड पर सूचनाएं पढ़ने के लिए अपने एजेंट पर ही निर्भर रहना पड़ता था।

 

पिछले साल तत्कालीन जिला पर्यटन अधिकारी ने दक्षिण भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि भाषा के साइनबोर्ड बनाने की सलाह अधिकारियों को दी थी। अब पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं।

 

 

इसके अलावा, अब ऋषिकेश शहर में भी यात्रा संबंधी जानकारियों के बोर्ड सभी 11 भाषाओं के लगाए जाएंगे।यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए गए हैं। एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी और अन्य स्थानों पर भी वह साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।
– नरेंद्र क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top