Featured

Big breaking :-जून माह तक यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल, 31.55 लाख पार कर चुका आंकड़ा

Chardham Yatra 2024: जून माह तक यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल, 31.55 लाख पार कर चुका आंकड़ा

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31.55 लाख पार कर चुका है। इसमें 9.61 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। जून में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो गए हैं। जुलाई से नवंबर के बीच यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध हो रहे हैं।

 

 

चारोंधामों में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर 31 मई तक रोक लगाई है।धामों में स्थिति सामान्य होने पर एक जून से ऑफलाइन पंजीकरण खुल सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31.55 लाख पार कर चुका है। इसमें 9.61 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। पहले दिन ही केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी उमड़ी, जिससे व्यवस्थाएं भी पटरी से उतर गईं।प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है।

 

 

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रतिदिन के हिसाब से संख्या निर्धारित है, जिसमें बदरीनाथ धाम में 20 हजार, केदारनाथ के लिए 18 हजार हजार, गंगोत्री के लिए 11 हजार और यमुनोत्री के लिए नौ हजार संख्या तय है। इसके आधार पर जून माह में यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध नहीं है।










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top