Featured

Big breaking :-चोरो ने गर्मी में कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप ही कर डाली चोरी,पुलिस ने किया खुलासा

चोरो ने गर्मी में कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप ही कर डाली चोरी,पुलिस ने किया खुलासा।

 

-गर्मी का पारा तेजी से बढ़ रहा है,ऐसे में रामनगर में एक चोर ने कोल्ड्रिन से भरे पीकअप वाहन को किया चोरी,पुलिस ने महज कुछ ही घंटो बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले का किया खुलासा।-

 

 

आपको बता दे कि शनिवार की देर रात अज्ञात चोर द्वारा एक पिकअप वाहन चोरी करने के साथ ही उसमें भरी-भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक भी चोरी कर ली गयी थी, रामनगर कोतवाली पुलिस ने घटना के महज कुछ ही घंटे में चोरी की गई पिकअप और उसमें भरी कोल्ड ड्रिंक की

 

 

 

बोतले भी बरामद करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया,वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार की देर रात उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के वीरोखाल निवासी शिव दर्शन सिंह ने रामनगर कोतवाली आकर बताया कि रामनगर एमपी इंटर कॉलेज तिराहा के समीप से अज्ञात चोर द्वारा उसका पिकअप वाहन तथा उसमें भरी कोल्ड ड्रिंक की पेटियां चोरी कर ली गई है

 

 

,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चोरों की तलाश को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद रामनगर के ऊंट पड़ाव के समीप रेलवे के खाली मैदान से चोरी की गई उक्त पिकअप एवं उसमें रखी 31 पेटी कोल्ड ड्रिंक की बरामद कर ली गई ,उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन के अंदर से सूरज आर्य निवासी टेडा रोड लखनपुर को भी गिरफ्तार कर लिया ,कोतवाल ने बताया कि इस मामले में उक्त चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top