Featured

Big breaking :-खुल गए फूलों की घाटी के दरवाजे, 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चमोलीविश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक आज 01 जून,2024 से पर्यटकों के लिए खुल गई है। उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया ने घांघरिया बेस कैंप से 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप वन संरक्षक ने बताया कि पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना आवश्यक है।

 

 

बेस कैंप घांघरिया में पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है। साथ ही बेस कैंप घांघरिया से टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि वैली ऑफ फ्लावर ट्रैकिंग के लिए देशी नागरिकों को 200 रुपये तथा विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ट्रेक शुल्क निर्धारित है। ट्रैक को सुगम और सुविधाजनक बनाया गया है। फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

 










Ad Ad

The True Fact

Author Message

अगर आपको हमारी ख़बरे अच्छी लगती हैं तो किर्पया हमारी खबरों को जरूर शेयर करें, यदि आप अपना कोई लेख या कोई कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप या हमें ई मेल सन्देश भेजकर साझा कर सकते हैं. धन्यवाद

E-Mail: thetruefact20@gmail.com

 

AUTHOR

Author: Pawan Rawat
Website: www.thetruefact.com
Email: thetruefact20@gmail.com
Phone: +91 98970 24402

To Top